क्रिसमस ऑफर: Samsung के इन स्मार्टफोन्स पर ₹8 हजार का कैशबैक
Samsung इंडिया ने अपने गैलेक्सी रेंज स्मार्टफोन्स पर 8,000 रुपये का कैशबैक ऑफर देने के लिए पेटीएम मॉल के साथ साझेदारी की है. ये साझेदारी सैमसंग आउटलेट्स के क्रिसमस कार्निवल के तहत की गई है. जो 8 दिसंबर से 15 दिसंबर तक चलेगी. ये ऑफर Galaxy Note 8, Galaxy S8+, Galaxy S8, Galaxy C9 Pro, Galaxy C7 Pro और Galaxy J5 Prime स्मार्टउफोन पर ही दिया जा रहा है.
इसके लिए ग्राहकों को चुनिंदा सैमसंग आउटलेट्स तक जाना होगा, फिर अपनी पसंद का गैलेक्सी स्मार्टफोन चुनना होगा. इसके बाद 'पेटीएम मॉल क्यू आर कोड' को स्टोर में स्कैन कर पेमेंट करना होगा. पेमेंट की प्रक्रिया पूरी होते ही कैशबैक का अमाउंट ग्राहकों के पेटीएम वॉलेट में पहुंच जाएगा.


No comments