Breaking News

अंतरिक्ष में लग्‍जरी होटल बनाएगा रूस, जानिये क्‍या होगी खासियत


अंतरिक्ष में बनने वाले होटल में 1-2 सप्‍ताह तक रुकने के लिए यात्री को 4 करोड़ डॉलर खर्च करना होगा

    निर्माण कार्य 2022 तक पूरा करने की योजना बनाई गई है।


     मास्‍को : अंतरिक्ष टूरिज्‍म कोई नया विचार नहीं है। एक तरफ जहां अमेरिका की निजी कंपनियां लोगों को अंतरिक्ष तक ले जाने की योजना को लेकर तैयारियों में जुटी है, वहीं रूस भी इसमें पीछे नहीं है। अंतरिक्ष पर्यटन को आकर्षित करने के लिहाज से वह अंतरिक्ष में आलीशान होटल की योजना बना रहा है और हो सकता है कि अगले 5 सालों में यह साकार हो जाए।

अपने ग्रहीय वंशजों को निगल रहे तारे, खगोलविदों ने खोजा

रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोसकॉसमस की योजना 2022 तक अंतर्राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष स्‍टेशन (ISS) में आलीशान होटल बनाने की है, जिसमें सोने के लिए चार कमरे होंगे। हर कमरे में 9 इंच की खिड़की होगी और मेडिकल व हाइजीन स्टेशंस भी होंगे। साथ ही 16 इंच की खिड़की वाला लॉन्ज एरिया भी होगा। इस आलीशान होटल में पर्सनल हाइजीन सुविधाओं के अतिरिक्‍त एक्‍सरसाइज के उपकरण और वाई-फाई की सुविधाएं भी होंगी।

विज्ञान व प्रौद्योगिकी क्षेत्र की अग्रणी पत्रिका 'पॉपुलर मैकेनिक्‍स' के मुताबिक, कोई भी व्‍यक्ति अंतरिक्ष में बनने वाले इस आलीशान होटल में कुछ वक्‍त बिता सकता है, लेकिन इसके लिए उसे अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। वहां 1-2 सप्‍ताह तक रुकने के लिए यात्रियों को 4 करोड़ डॉलर खर्च करना होगा। लेकिन यदि वह अतिरिक्‍त 2 करोड़ डॉलर का भुगतान करता है तो उसे महीनेभर वहां रहने दिया जा सकता है और अंतरिक्ष में चहलकदमी का मौका भी मिलेगा।

रूसी स्पेस कॉन्ट्रैक्टर RKK एनर्जिया को इस होटल के निर्माण की रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसको बनाने में करीब 27.9 करोड़ डॉलर से लेकर 44.6 करोड़ डॉलर तक का खर्च आ सकता है। कंपनी का कहना है कि यदि हर साल करीब 6 पैसेंजर्स एक सप्‍ताह का समय अंतरिक्ष स्‍टेशन में बनने वाले होटल में बिताएंगे, तब अगले 7 सालों में इसकी लागत वसूली जा सकेगी।

No comments