Voda ने दी Airtel और Jio को टक्कर, 348 रुपए में दे रहा है 56GB डाटा
अगर आपकी डाटा की खपत जुडा है तो वोडाफोन के इस प्लान पर डालें एक नजर
नई दिल्ली(टेक डेस्क)। टेलिकॉम क्षेत्र में प्राइज वॉर के चलते वोडाफोन, जियो और एयरटेल को पीछे छोड़ने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। वोडाफोन इण्डिया ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक नया प्लान पेश किया है। इस प्लान के तहत यूजर्स को कुल 56GB डाटा के साथ वॉयस कॉलिंग बेनिफिट्स मिलेंगे। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की होगी। प्लान की कीमत 348 रुपये है।
वोडाफोन 348 प्लान डिटेल्स:

वोडाफोन का यह प्लान एयरटेल और जियो के प्लान को सीधी टक्कर देता है। एयरटेल के 349 रुपये के प्लान और जियो के 399 रुपये के प्लान का मुकाबला वोडाफोन के इस नए 348 रुपये के प्लान से है। 348 रुपये के इस नए प्लान के अंतर्गत वोडाफोन प्रति दिन 2GB डाटा दे रहा है। इसी के साथ वोडाफोन अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स भी ऑफर कर रहा है। लेकिन इस प्लान में सीमाएं भी है। जैसे की कालिंग के लिए प्रति दिन 250 मिनट की सीमा रखी गई है। इसका मतलब जो यूजर्स यह प्लान लेंगे वो एक दिन में 250 मिनट से ज्यादा की फ्री कलिंग नहीं कर सकते। प्रति हफ्ते की कालिंग की सीमा 1000 कालिंग मिनट्स की है।
कितना मिलेगा डाटा
348 रुपये के प्लान में वोडाफोन कुल 56GB डाटा ऑफर कर रहा है। इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है। यह भी ध्यान रखें की यह प्लान दिल्ली-एनसीआर तक ही सीमित है। ऐसा ही प्लान राजस्थान यूजर्स के लिए भी पेश किया गया था। लेकिन उस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ प्रति दिन 1GB डाटा दिया जा रहा है।

नोट: यह एक लिमिटेड पीरियड ऑफर है। यूजर इस प्लान को माय वोडाफोन एप से रिचार्ज करा सकते हैं।
यह प्लान सीधे-सीधे एयरटेल 349 और जियो के 399 पॉपुलर प्लान को टक्कर देता है।
एयरटेल 349 प्लान डिटेल्स
349 रुपये के प्लान के अंतर्गत एयरटेल प्रति दिन 2GB डाटा ऑफर करता है। इसी के साथ इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इसका मतलब एयरटेल के इस प्लान में भी 28 दिनों के लिए कुल 56GB डाटा मिलता है। इसमें अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कालिंग बेनिफिट्स समेत अनलिमिटेड रोमिंग इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल्स भी दी जा रही हैं । वॉयस कालिंग के लिए प्रति दिन की कोई सीमा नहीं रखी गई है।
जियो 399 प्लान डिटेल्स
वहीं, जियो 1GB 4G डाटा ऑफर करता है। इस पैक की वैलिडिटी 70 दिनों की है। इसी के साथ प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कालिंग के साथ अनलिमिटेड एसएमएस भी मिलते हैं।

No comments